चित्तौड़गढ़ , जनवरी 25 -- राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के सदर निम्बाहेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार को एक कार से एक किलो से अधिक एमडीएम और सौ ग्राम स्मैक बरामद करके मध्यप्रदेश के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि निम्बाहेड़ा सदर पुलिस ने नाकाबन्दी के दौरान नीमच प्रतापगढ की तरफ से आ रही एक कार को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसमें सवार दो व्यक्तियों से एक किलो 20 ग्राम एमडीएम ड्रग्स एवं 100 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
पुलिस ने कार में सवार मंदसौर जिले के जितेन्द्र पोकरवाल और गोवर्धन लोहार को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित