चित्तौड़गढ़ , मार्च 08 -- राजस्थान में चितौड़गढ जिले में पुलिस ने दो अलग अलग अभियानों में डोडा चूरा बरामद किया है और एक खेत से अवैध गांजे की खेती पकड़ी है।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि मंडफिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान एक कार को रोकने का प्रयास किया तो चालक कार भगा ले गया और जंगल में कार छोड़कर भाग गया। कार की तलाशी में उसमें रखे तीन बोरों में भरा कुल 47 किलो 540 ग्राम डोडा चूरा बरामद किया।
इसी तरह जावदा थाना क्षेत्र में पुलिस ने सूचना मिलने पर खेर की माल गांव में जावदा निवासी बद्रीलाल माली के खेत से अवैध रुप से उगाये गये गांजे के 55 पौधे जब्त करके खेत मालिक को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित