भीलवाड़ा , अप्रैल 28 -- राजस्थान में जिले के मांडलगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस और जिला विशेष दल (डीएसटी) ने नाकाबंदी के दौरान एक कार से 14 किलो 720 ग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद करके एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को डीएसटी प्रभारी को सूचना मिली कि एक कार में संदिग्ध व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर काटून्दा मोड़ से लाडपुरा की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने श्रीजी पेट्रोल पंप, रात्याखेड़ा के पास नाकाबंदी शुरू की। इसी दौरान सामने से आती कार के चालक ने पुलिस को देखकर गाड़ी वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया।

पुलिस ने बताया कि पुलिस दल ने कार का पीछा किया और रामपुरिया धाकडख़ेड़ी मार्ग पर उसे रुकवा लिया। कार की तलाशी ली गयी तो उसमें काले रंग के कट्टे से 14 किलो 720 ग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद हुआ। कार में सवार रतन लाल मीणा (33) गिरफ्तार कर लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित