श्रीगंगानगर , मार्च 07 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के राजियासर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक कार से अफीम और पोस्त बरामद करके चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार शाम को राष्ट्रीय राजमार्ग-62 पर प्रेमनगर के पास पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसमें 194 ग्राम अफीम और तीन किलो 538 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ।

पुलिस ने बताया कि कार में सवार मुकेश जाट (21), रामस्वरूप बिश्नोई (30), मांगीलाल (23) और राजपाल मेघवाल (22) को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके खिलाफ मादक द्रव्य एवं मनोत्तेजक पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित