श्रीगंगानगर , दिसम्बर 06 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के राजियासर थाना क्षेत्र में शनिवार को पुलिस ने एक कार में पोस्त की तस्करी करते दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बीकानेर रेंज में पुलिस के विशेष दल ने सुबह एक कार में जा रहे तीन व्यक्तियों को जांच के लिए रोका। पुलिस को देखकर एक व्यक्ति कार से उतरकर भाग गया। पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के नंबर वाली कार की तलाशी लेने पर 87 किलो 700 ग्राम अवैध डोडा-पोस्त बरामद हुआ।
पुलिस ने बताया कि इस पर कार में सवार अशोक (29) और अनिल बिश्नोई को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि फरार हो जाने वाले की पहचान सुनील बिश्नोई के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दोनों के खिलाफ मादक द्रव्य एवं मनोत्तेजक पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित