झुंझुनू , दिसम्बर 27 -- राजस्थान में झुंझुनू जिले के धनूरी थाना क्षेत्र में शनिवार को एक कार पलटने से एक युवक की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि भूरासर गांव का अनिल (30) अपने साथी के साथ कार से झुंझुनू की ओर आ रहा था। रिजाणी गांव के पास सड़क अत्यंत जर्जर होने के चलते तेज रफ्तार अचानक असंतुलित होकर सड़क से उतरकर पलट गयी। इससे दोनों युवक उसमें दब गये।
पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से दोनों घायल युवकों को कार से निकाला और अस्पताल पहुंचाया जहां अनिल काे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित