श्रीगंगानगर , दिसम्बर 29 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के घडसाना थाना क्षेत्र में कार की टक्कर से मोटर साइकिल पर सवार तीन युवकों की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि यह हादसा रविवार को रात करीब साढ़े सात बजे चोटिया ईंट उद्योग के पास हुआ, जब एक तेज रफ्तार कार ने विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इससे अरबाज खान (26) और अकबर खान (28) की मौेके पर ही मौत हो गयी, जबकि महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने बताया कि उसे नयी मंडी घड़साना के सरकारी अस्पताल भेजा गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीकानेर के पीबीएम अस्पताल भेज दिया गया। वहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। तीनों युवक रंग-पेंट का काम करते थे और इसी काम के सिलसिले में नयी मंडी घड़साना से छतरगढ़ की ओर जा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित