उदयपुर , जनवरी 25 -- राजस्थान में उदयपुर के अंबामाता थाना क्षेत्र में रविवार को सुबह एक कार की टक्कर से दो युवकों की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मल्ला तलाई चौराहे पर चाय की थड़ी पर चाय पी रहे तो युवकों को अचानक तेज रफ्तार से आई कार ने चपेट में ले लिया जिससे दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव महाराणा भोपाल सार्वजनिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिये।

घटना के बाद कार चालक मौक से फरार हो गया। पुलिस ने कार को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित