भरतपुर , अप्रैल 08 -- राजस्थान के धौलपुर में सैंपऊ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत जारौली औरबसई नवाब में मंगलवार को निरीक्षण के दौरान मिली खराब सफाई व्यवस्था के बाद ग्राम विकास अधिकारी कृष्णकांत शर्मा को बुधवार को निलंबित कर उनका मुख्यालय जिला परिषद धौलपुर किया गया है।
प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (एसीईओ) बबलीराम जाट और विकास अधिकारी रामबोल सिंह गुर्जर द्वारा दोनों पंचायतों के औचक निरीक्षण में नालियां गंदगी से अटी मिलीं, रास्तों पर कचरा फैला हुआ था और पंचायत भवनों में जाले लगे पाये गये। सफाई निरीक्षण रजिस्टर अधूरे और अप्रमाणित पाये गये। कर्मचारी उपस्थिति पंजिका में 27 मार्च तक के ही हस्ताक्षर दर्ज मिले। पंचायतों की कैश बुक और अन्य रिकॉर्ड कार्यालय में उपलब्ध नहीं थे, जिन्हें अधिकारी ने अपने घर पर होने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित