अलवर , फरवरी 08 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि कार्यकर्ताओं से ही पार्टी की असली पहचान होती है इसलिए आगामी होने वाले चुनाव में राजस्थान में भाजपा के पक्ष में काम करना है।

शनिवार को अलवर पहुंचे श्री शर्मा ने सर्किट हाउस में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में आगामी नगर निकाय, पंचायत राज के चुनाव को लेकर चर्चा की गई। खास तौर से संगठन को और मजबूत करने पर जोर दिया गया। बैठक में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग का ध्यान रख रही है। श्री शर्मा ने गत कांग्रेस के पांच वर्ष वर्ष और वर्तमान भाजपा के दो वर्ष के कामों की तुलना को आम जनता पहुंचाने का कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि 2027 तक राज्य के सभी किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध हो सकेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित