चंडीगढ़ , दिसंबर 14 -- दिल्ली में रविवार को कांग्रेस पार्टी की " वोट चोरी" के मसले पर आयोजित रैली पर टिप्पणी करते हुए पंजाब भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि वास्तव में कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं और जनता का भरोसा खो चुकी है और इसी कारण उसे लगातार चुनावी हार का सामना करना पड़ रहा है।

श्री जाखड़ ने कहा कि अपनी हार के कारणों पर मंथन करने के बजाय कांग्रेस लोकतांत्रिक संस्थाओं के खिलाफ आरोप लगाकर देश में भ्रम फैलाना चाहती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित