मुंबई , अप्रैल, 17 -- क्रिकेट ट्रेनिंग को नए तरीके से पेश करने वाले एआई आधारित स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म, काबुनी ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन को अपने सुपर कोच के रूप में शामिल कर लिया है। यह कदम हर स्तर के खिलाड़ियों तक वर्ल्ड-क्लास कोचिंग पहुँचाने के ब्रांड के लक्ष्य की दिशा में एक अहम् पड़ाव माना जा रहा है।

इस साझेदारी के जरिए काबुनी की आधुनिक टेक्नोलॉजी और वॉटसन का गहरा क्रिकेट अनुभव एक साथ आएंगे, जिससे युवा खिलाड़ियों को डेटा की समझ के साथ ही साथ मैदान का वास्तविक अनुभव भी मिलेगा। काबुनी का प्लेटफॉर्म पारंपरिक नेट प्रैक्टिस को नया रूप देने के लिए बनाया गया है, जिसमें खिलाड़ी की मूवमेंट और गेंद की ट्रैकिंग रियल टाइम में रिकॉर्ड होती है और उसे आसान व काम की सलाह में बदला जाता है। अपने विशेष एक प्रतिशत इम्प्रूवमेंट' एप्रोच के माध्यम से यह सिस्टम छोटी-छोटी गलतियों को तुरंत ठीक करने पर ध्यान देता है, जिससे समय के साथ परफॉर्मेंस में भी बड़े स्तर पर सुधार आता है।

वॉइस, वीडियो और विजुअल संकेतों के साथ काबुनी यह सुनिश्चित करता है कि फीडबैक सिर्फ डेटा तक सीमित न रहे, बल्कि समझने और अपनाने में भी आसान हो, खासकर युवा और सीखने वाले खिलाड़ियों के लिए।

शेन वॉटसन के जुड़ने से काबुनी की यह सोच और मजबूत होती है कि बेहतर टेक्नोलॉजी और क्रिकेट का अनुभव साथ मिलकर हर खिलाड़ी को उत्कृष्ट कोचिंग की सुविधा दे सकते हैं और यह सिर्फ प्रोफेशनल खिलाड़ियों तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित