भावनगर , दिसंबर 26 -- कानालुस-पोरबंदर और पोरबंदर-कानालुस लोकल ट्रेनों का संचालन इंजीनियंरिंग कार्यों के कारण 25 जनवरी तक गोपजाम स्टेशन से होगा।

भावनगर रेल मंडल के सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि राजकोट मंडल के कानालुस स्टेशन पर प्लेटफॉर्म मरम्मत कार्य की वजह से 25 जनवरी, 2026 तक कानालुस-पोरबंदर और पोरबंदर-कानालुस लोकल ट्रेनों का परिचालन आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा। प्रभावित ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है।

आंशिक रूप से प्रभावित ट्रेनें: ट्रेन संख्या 59206 पोरबंदर-कानालुस लोकल: यह ट्रेन 31 दिसंबर से 25 जनवरी, 2026 तक पोरबंदर से प्रस्थान कर गोपजाम जाएगी तथा गोपजाम-कानालुस खंड के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित