कानपुर , दिसंबर 29 -- उत्तर प्रदेश में कानपुर नगर के गोविंद नगर क्षेत्र में सोमवार सुबह एक युवक का नग्नावस्था में क्षत विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गयी।
पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने पत्रकारों को बताया कि निरालानगर स्थित रेलवे ग्राउंड में पुलिस को आज सुबह एक अज्ञात शव मिला है। सूचना पर गोविन्द नगर पुलिस, फोरेंसिक टीम एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। मृतक की पहचान उसकी मोटरसाइकिल से राहुल अवस्थी के रूप में हुई है।
मृतक मूलतः थाना नर्वल क्षेत्र के निवासी था और थे तथा वर्तमान में थाना हनुमन्त विहार क्षेत्र में रह रहा था। परिजनों के अनुसार मृतक एक पेट्रोल पंप पर कार्य करता था। उन्होने बताया कि शव को कुछ कुत्ते नोच रहे थे। मौके से एक बाइक भी बरामद हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।
उन्होने कहा कि प्रारंभित पड़ताल में युवक की हत्या की गयी है। पुलिस फिलहाल घटना के कारणों की जांच कर रही है। तहरीर प्राप्त होने पर नियमानुसार अभियोग पंजीकृत किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित