कानपुर , फरवरी 14 -- उत्तर प्रदेश में कानपुर नगर के संचेडी क्षेत्र में शनिवार को प्लास्टिक फैक्ट्री में हुये हादसे में एक श्रमिक की मृत्यु हो गयी। पुलिस उपायुक्त पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि आज सुबह सचेंडी क्षेत्र की एक प्लास्टिक फैक्टरी में मशीन का हिस्सा गिरने से मजदूर अवधेश की मृत्यु हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर आक्रोश व्यक्त किया गया है। स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा प्राप्त तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित