कानपुर , मार्च 14 -- उत्तर प्रदेश में कानपुर के पनकी क्षेत्र में शनिवार सुबह एक टूरिस्ट बस के सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराने से उसमे सवार एक यात्री की मृत्यु हो गयी जबकि कुछ अन्य घायल हो गये। पुलिस उपायुक्त पश्चिम एसएम आबिदी ने बताया कि नासिक से आ रही एक बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई तथा बस में सवार कुछ यात्री घायल हो गए। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा घायलों को बस से सुरक्षित बाहर निकालकर तत्काल उपचार के लिये अस्पताल भिजवाया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है।

मृतक की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे है। घायलों में अधिकतर की हालत संतोषजनक है। हादसे का कारण चालक को झपकी आना प्रतीत होता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित