कानपुर , अप्रैल 6 -- उत्तर प्रदेश में कानपुर नगर के सजेती क्षेत्र में सोमवार भोर आग लगने से एक मकान में रखा गृहस्थी का सामान राख हो गया।

पुलिस ने बताया कि आज सुबह लगभग चार बजे डोहरु गांव निवासी मानू परमार (61) के कच्चे घर में शार्ट सर्किट से आग लग गयी जिसने देखते ही देखते विकराल रुप धारण कर लिया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया और आग अन्य मकानो तक नहीं पहुंच सकी।

उन्होने बताया कि आग से दो कमरों में रखा सामान जलकर स्वाहा हो गया है। हालांकि आग लगते ही परिवार के सदस्य बाहर आ गये और किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुयी। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित