कानपुर , जनवरी 23 -- उत्तर प्रदेश में कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने शुक्रवार को बिठूर क्षेत्र में अवैध निर्माण और प्लाटिंग पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही को अंजाम दिया।

केडीए उपाध्यक्ष मदन सिंह गब्र्याल के निर्देशन में जोन-1बी के विशेष कार्याधिकारी/उपजिलाधिकारी डा रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में ध्वस्तीकरण कार्यवाही सम्पन्न की गयी। कार्यवाही के दौरान मटका चैराहे से बिठूर रोड पर पारस हास्पिटल के सामने लगभग तीन बीघा अवैध/अनाधिकृत प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। इसके अलावा लगभग तीन बीघे में विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग को दो जेसीबी के जरिये ध्वस्त किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित