कानपुर , जनवरी 31 -- कानपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 81 कौशलपुरी-दर्शनपुरवा के पार्षद आशुमेंद्र प्रताप सिंह का आज प्रातः हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया।
भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल, कानपुर उत्तर जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित, कानपुर दक्षिण जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी समेत भाजपा के कई पदाधिकारियों ने श्री सिंह के निधन पर दुख जताया है और दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित