कानपुर , मार्च 12 -- कानपुर जिले में एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर बढ़ती शिकायतों के बीच प्रशासन ने उपभोक्ताओं को घबराने या पैनिक बुकिंग करने से बचने की अपील की है। जिले में आज कुल 252 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 92 का निस्तारण हो चुका है। अधिकांश शिकायतें बुकिंग न होने या समय पर सिलेंडर न मिलने से संबंधित थीं। जिला पूर्ति अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं की बुकिंग दर्ज थी, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर होम डिलीवरी के माध्यम से सिलेंडर उपलब्ध कराया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया और समय से वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित