गुवाहाटी , अक्टूबर 15 -- असम में काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में बुधवार को वन रक्षकों और शिकारियों के बीच गोलीबारी में एक अज्ञात शिकारी की मौत हो गयी।
उद्यान अधिकारियों ने बताया कि उद्यान अधिकारियों ने बताया कि काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में हथियारबंद शिकारियों की गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद शिकारियों से रक्षा करने वाले शिविरों को मंगलवार रात से ही उद्यान की तलाशी लेने और निकास मार्गों की घेराबंदी करने के लिए सतर्क कर दिया गया था। आज तड़के बुरहापहाड़ रेंज की नदी गश्ती दल ने उद्यान के अंदर मैते टापू में एक अज्ञात वस्तु से रोशनी देखी। इसी दौरान हथियारबंद शिकारियों के एक समूह की गतिविधि देखी गई। उन्हें जब रुकने और अपनी पहचान बताने के लिए कहा गया, तो हथियारबंद शिकारियों ने वन दल पर गोलीबारी शुरू कर दी। दल ने भी आत्मरक्षा में नियंत्रित गोलीबारी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित