मुंबई , अप्रैल 27 -- ज़ी स्टूडियोज़ द्वारा प्रस्तुत, एमआईजी प्रोडक्शन एंड स्टूडियोज़ के सहयोग से बनी तथा काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े के अभिनय से सजी दमदार सामाजिक-राष्ट्रीय फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
चेतन डीके के निर्देशन में बनी इस फिल्म को सागर बी शिंदे ने लिखा और प्रोड्यूस किया है। फिल्म एक गंभीर और समकालीन मुद्दे को उठाती है, जो राष्ट्रीय स्तर पर गूंजता है।
मूल रूप से 'द इंडिया स्टोरी', रसायनों के दुरुपयोग और उनके खतरनाक प्रभावों को उजागर करती है, जो खासतौर पर कीटनाशक खेती और उससे जुड़े घोटालों के संदर्भ में है। यह कहानी किसी एक परिवार की परेशानी नहीं, बल्कि पूरे देश की है, जो देश के नागरिकों के स्वास्थ्य और उनकी सुरक्षा को प्रभावित कर रही है। सिर्फ यही नहीं इस फिल्म में सिस्टम की खामियों और ज़रूरी सख्त नियमों की तरफ भी इशारा किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित