जयपुर , अप्रैल 12 -- उत्तर-पश्चिम रेलवे के चित्तौड़गढ़-उदयपुर रेल खंड के झड़वासा-बांदनवाड़ा स्टेशनों के मध्य एक पुल पर काम चलने के कारण काचीगुड़ा-भगत की कोठी रेल सेवा को परिवर्तित मार्ग से जायेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि झड़वासा-बांदनवाड़ा स्टेशनों के मध्य पुल संख्या 74 पर आरसीसी बॉक्स डालने के कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है, इस कारण काचीगुड़ा-भगत की कोठी रेल सेवा के मार्ग में परिवर्तन किया गया हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित