भरतपुर , फरवरी 04 -- राजस्थान में भरतपुर के मथुरागेट थाना क्षेत्र में मंगलवार देर गश्त कर रहे कॉन्स्टेबल पर अवैध देशी पिस्तौल तानने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि गौरांश शर्मा बार में शराब पीने के दौरान मामूली कहासुनी के बाद दूसरे युवक से भिड़ गया और झगड़ते हुए दोनों बाहर सड़क पर आ गये। शराब के नशे में झगड़े के दौरान गौरांश शर्मा ने बाहर आते ही अपनी थार गाड़ी से अवैध पिस्तौल निकाल कर सड़क पर लहराना शुरू कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गयी।

पुलिस ने बताया कि इसी दौरान कॉन्स्टेबल संतोष ने मौके पर पहुंच गौरांश को रोकने की कोशिश की तो उसने कॉन्स्टेबल की ओर पिस्तौल तान दिया। कॉन्स्टेबल ने खुद को बचते हुए युवक को काबू किया और थाने ले आया। अवैध हथियार सरेआम लहराने और पुलिसकर्मी पर पिस्तौल तानने के मामले में युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित