समस्तीपुर , दिसंबर 28 -- समस्तीपुर ज़िला कांग्रेस कमिटी की देख रेख में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 140 वें स्थापना दिवस पर आज पार्टी कार्यालय मे एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मो. अबू तमीम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महज एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि स्वतंत्रता आंदोलन की प्रणेता तथा संविधान एवं सामाजिक न्याय का मज़बूत स्तंभ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आज़ादी की लड़ाई से लेकर देश के निर्माण, लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्थापना, पंचायती राज और सामाजिक समानता के क्षेत्र में ऐतिहासिक योगदान दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित