सहारनपुर , मई 04 -- केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सहारनपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सिंह राणा ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व में बनने वाली नई सरकार राज्य को विकास के मार्ग पर अग्रसर करेगी।
जिलाध्यक्ष राणा ने कहा कि पिछले दस वर्षों में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) की सरकार ने केरल को बेरोजगारी और कुशासन की स्थिति में पहुंचा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि एलडीएफ पर्दे के पीछे भारतीय जनता पार्टी की "बी टीम" के रूप में कार्य कर रही थी, जिसका अंत अब जनता ने कर दिया है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कांग्रेस के नेतृत्व में नई सरकार राज्य में सुशासन स्थापित करेगी और विकास को गति देगी। राणा ने कहा कि पूर्व में राहुल गांधी और वर्तमान में प्रियंका गांधी द्वारा केरल की जनता की सेवा से प्रभावित होकर मतदाताओं ने कांग्रेस को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, जिसे पार्टी पूरी निष्ठा के साथ निभाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित