समस्तीपुर, फरवरी 17 -- कांग्रेस ने संगठन की मजबूती के लिए मंगलवार से बिहार समेत चार राज्यों मे "संगठन सृजन अभियान" की शुरुआत की है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ सदस्य सह पर्यवेक्षक अब्दुल हन्नान ने आज समस्तीपुर जिले के मथुरापुर स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि यह अभियान बिहार सहित उत्तरप्रदेश, मेघालय और गोवा मे शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि यह अभियान 17 फरवरी से आगामी एक मार्च तक चलेगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत संगठन के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के लिए जिला, प्रखंड और पंचायत स्तरों पर कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया जायेगा।

श्री हन्नान ने बताया कि प्रत्येक जिलों मे कांग्रेस जिलाध्यक्षों के चुनाव के लिए आवेदन फार्म भी जारी किये गए है, जिसके तहत दावेदार अपना आवेदन भर सकते है।

इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मो.अबू तमीम समेत अन्य नेता उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित