समस्तीपुर , अप्रैल 29 -- िहार कांग्रेस के प्रवक्ता सह पर्यवेक्षक नदीम अंसारी ने बुधवार को कहा कि संगठन की मजबूती के लिए समस्तीपुर समेत पूरे प्रदेश में "संगठन सृजन साथी जनसंपर्क" अभियान शुरू किया गया है,जिसके तहत प्रखंड से बूथ स्तर तक बड़े पैमाने पर संगठन मे बदवाल किये जा रहे है। श्री अंसारी ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि इस अभियान के तहत पहले चरण मे बिहार के सभी 53 संगठन जिलों में जिलाध्यक्षों का चयन किया गया है। अब प्रदेश से लेकर प्रखंड एवं बूथ स्तर तक संगठन मे बदलाव की जा रही है। अभी यह पूरे बिहार के 53 संगठन जिलों में यह काम चल रहा है।
इस अवसर पर समस्तीपुर जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी)की जिलाध्यक्ष सह नगर निगम की महापौर अनिता राम,कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मो.अबू तमीम,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भुपनेश्वर राम, राम कलेवर प्रसाद सिंह एवं अख्लाकुर रहमान सिद्विकी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित