नयीई दिल्ली , मार्च 05 -- कांग्रेस ने गुरुवार को राज्यसभा चुनाव के लिए छह उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की, जिसके अनुसार पार्टी के वरिष्ठ नेता एंव अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी तेलंगाना से चुनाव लड़ेंगे।
कांग्रेस पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना से कांग्रेस उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दी है। विज्ञप्ति के अनुसार पार्टी ने छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम, हरियाणा से करमवीर सिंह बौद्ध, हिमाचल प्रदेश से अनुराग शर्मा, तमिलनाडु से एम. क्रिस्टोफर तिलक और तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी तथा वेम नरेंद्र रेड्डी को उम्मीदवार बनाया है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार कांग्रेस ने विभिन्न राज्यों में संगठनात्मक संतुलन और सामाजिक प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए इन उम्मीदवारों के नामों का चयन किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित