पटना. , अक्टूबर 21 -- धुनिक बिहार के निर्माता और बिहार के पहले मुख्यमंत्री बिहार केसरी स्व. श्रीकृष्ण सिंह की 138 वीं जयंती प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनाई गई।
स्व. श्रीकृष्ण सिंह के तैल चित्र पर कांग्रेसजन ने पुष्पांजलि अर्पित की।इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि श्रीकृष्ण बाबू आधुनिक बिहार के निर्माता रहे हैं और देश की आजादी के लड़ाई में अग्रिम पंक्ति के नेता रहे हैं। उन्होंने बिहार के विकास को राह प्रदान की। बरौनी और पतरातू थर्मल पावर स्टेशन से लेकर बरौनी तेल शोधक कारखाना, बोकारो स्टील कारखाना, बरौनी एवं सिंदरी सीमेंट कारखाना, हेवी इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन आदि प्रमुख कारखानों को उन्होंने अविभाजित बिहार में लगाने का मार्ग प्रशस्त किया। श्रीकृष्ण बाबू आजादी के लड़ाई में देश को दिशा देने वाले नेताओं में से एक रहें हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिक बिहार के निर्माण में श्रीकृष्ण बाबू का योगदान अविस्मरणीय है। बिहार को प्रगति पथ पर अग्रसर करने में उनकी अहम भूमिका रही है।
जयंती कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रो. रामजतन सिन्हा, नरेन्द्र कुमार, ब्रजेश प्रसाद मुनन, जमाल अहमद भल्लू , अजय कुमार चौधरी, पंकज यादव, डा. कमलदेव नारायण शुक्ला, रौशन कुमार सिंह, शशिकांत तिवारी, आलोक हर्ष,संजय कुमार पाण्डेय, प्रदुम्न कुमार, प्रियंका सिंह, राजनन्दन कुमार, धर्मवीर शुक्ला, सतीश कुमार चंदन, डा. अफजल इमाम, रंजीत कुमार बाल्मीकी , बाल्मीकी शर्मा, मुन्ना ठाकुर समेत प्रमुख नेतागण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित