पटना , जनवरी 14 -- िहार कांग्रेस ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री स्व. विन्देश्वरी दूबे की 103 वीं जयंती मनाई।

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम की अध्यक्षता में आज स्व. विन्देश्वरी दूबे की 103 वीं जयंती मनाई गई।

कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने इस अवसर पर कहा कि स्व. दूबे बिहार राज्य के ही नहीं बल्कि देश के बड़े श्रमिक नेता थे। स्व. दूबे के अथक प्रयास से कोयला खदानों का राष्ट्रीयकरण किया गया जिसके कारण कोयला खदानों के मजदूरों की आर्थिक स्थिति में बड़ा परिवर्तन आया। उन्होंने कहा कि वे लोकप्रिय मुख्यमंत्री थे तथा उन्होंने दबे, कुचले, पिछड़े, दलित एवं अल्पसंख्यक के विकास के लिये कई योजनाएँ चलायी। उन्होंने कहा कि स्व.दूबे कार्यकर्ताओं का बड़ा सम्मान करते थे।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के अलावे पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, ब्रजेश प्रसाद मुनन, कपिलदेव प्रसाद यादव, ब्रजेश पाण्डेय, अरविन्द लाल रजक, मनोज शर्मा, डा. संजय यादव, मृणाल अनामय, रंजीत कुमार बाल्मीकी, स्व. बिन्देश्वरी दूबे जी के नाती राकेश चौबे, नतिनी शोभा चौबे, संगीता पाण्डेय, साई विभूति, विनय कृष्ण त्रिपाठी, नदीम अंसारी, चन्द्रभूषण राजपूत, दिलीप कुमार, गुड्डू पासवान, मेनका कुमारी, डा. अविनाश कुमार अविनाश, रमाशंकर पाण्डेय, अमन कुमार, श्रीनन्दन मंडल सहित अन्य कांग्रेसजनों ने स्व बिंदेश्वरी दुबे के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित