पटना , फरवरी 02 -- बिहार कांग्रेस ने सोमवार को पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. ललित नारायण मिश्र की जयंती मनाई।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम की अध्यक्षता में पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व ललित नारायण मिश्र की 104 वीं जयन्ती मनायी गयी।

इस अवसर पर श्री राम ने कहा कि ललित बाबू विकास पुरूष थे। केन्द्रीय मंत्रिमण्डल के सदस्य के रूप में उन्होंने स्वतंत्रता से पहले उपेक्षित कोशी एवं मिथिला क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिये अनेक कार्यक्रम चलाये। उन्होंने कहा कि ललित बाबू के प्रयास से मिथिला पेंटिंग को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति और स्थान मिला। रेल एवं सड़क मार्ग के विकास के लिये ललित बाबू ने कोशी एवं मिथिलांचल क्षेत्र में कई योजनाएँ कार्यान्वित कीं। आज कृतज्ञ राष्ट्र, ललित बाबू के योगदान को स्मरण कर, उनकी स्मृति को शत-शत नमन करता है।

इस अवसर पर बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावारू, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दूबे, अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव, मीडिया चेयरमैन राजेश राठौड़, पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा न्य उपस्थित नेताओं ने भी ललित बाबू के चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित