हैदराबाद , फरवरी 13 -- तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) अध्यक्ष महेश कुमार गौड़ के गृह क्षेत्र भीमगल में ज़्यादातर वार्ड में कांग्रेस उम्मीदवारों की जीत ने पार्टी में जोश भर दिया है।
श्री महेश कुमार गौड़ ने इस जीत के बाद कहा कि निजामाबद जिले की भीमगल नगरपालिका के लोगों ने विकास , पारदर्शी सरकार और कल्याणकारी कार्यक्रमों के समर्थन में कांग्रेस पार्टी को वोट दिया है।
उन्होंने कहा कि यह जीत लोगों की उम्मीदों की जीत है। उन्होंने साफ़ किया कि कांग्रेस सरकार भीमगल शहर के विकास के लिए प्रतिबद्व है और नगरपालिका के अंदर पीने का पानी, सफ़ाई, सड़कें, नहरें और स्ट्रीट लाइट जैसे बुनियादी ढांचे के विकास को प्राथमिकता देगी।
टीपीसीसी प्रमुख ने भरोसा दिलाया कि वह भीमगल के लोगों के उन पर जताए गए भरोसे को बनाए रखने के लिए लगातार काम करेंगे। उन्होंने कहा कि शहर को एक आदर्शं नगरपालिका बनाना मकसद है। उन्होंने खास तौर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई दी जिन्होंने चुनाव के दौरान कड़ी मेहनत की। उन्होंने भरोसा जताया कि लोगों के समर्थन से कांग्रेस पार्टी और मजबूत होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित