बारां , फरवरी 02 -- राजस्थान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से हाल ही में जारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष की सूची में बारां जिलाध्यक्ष पद पर हंसराज मीणा उदपुरिया को नियुक्त किए जाने के बाद श्री मीणा सोमवार को अपने समर्थकों के साथ विधायक एवं पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया का आभार जताने के लिए बारां पहुंचे।
ब्लॉक अध्यक्ष मांगरोल रामस्वरूप बैरवा ने बताया कि कांग्रेस कार्यालय पहुंचने पर अंता विधायक प्रमोद जैन भाया एवं जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का फूलमालाओं और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाते हुए मिठाई का वितरण किया।
इस अवसर पर नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष हंसराज मीणा उदपुरिया ने कहा कि कांग्रेस संगठन द्वारा उन पर जो विश्वास व्यक्त करके उन्हें कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है उस पर सभी को साथ लेकर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करेंगे तथा कांग्रेस पार्टी एवं किसान, व्यापारी, युवा तथा आमजन के हितों को लेकर सदैव संघर्षरत रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित