रांची , जनवरी 27 -- झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा प्रखंड स्तर पर चलाए जा रहे प्रखंड संवाद कार्यक्रम को आगामी 29 जनवरी से अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।

28 जनवरी तक सभी तय संवाद कार्यक्रम पूर्व की भांति होंगे। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि झारखंड में नगर निकाय चुनाव की घोषणा हो जाने के कारण प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू से विचारोपरांत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने उक्त निर्देश जारी किया।

संवाद कार्यक्रम के आगामी तिथियां की घोषणा नगर निकाय चुनाव प्रक्रिया पूर्ण हो जाने के बाद नये सिरे से जारी की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित