फिरोजाबाद , अक्टूबर 02 -- उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के टूंडला में केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक की स्थापना कांग्रेस की विशेष तुष्टिकरण नीति के कारण हुई थी।

उन्होने दावा किया कि बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थन में बहुत तेजी ही वोट बैंक बढ़ रहा है और समाजवादी पार्टी का बिहार मे कोई जनाधार ही नहीं है। गुरुवार को टूंडला में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे बघेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना ही कांग्रेस की तुष्टिकरण नीति के विरोध में हुई थी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने सामाजिक सरोकार के साथ राष्ट्रीय चिंतन और विकास को लेकर समर्पित संगठन है। जो निरंतर अपने कार्यो में लगा रहा उसकी आज हम शताव्दी वर्ष मना रहे हैं जबकि विपक्षी दल इस बात का प्रयास कर रहे हैं कि वह विदेशियों को भारत का वोटर बनाकर यहां की चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित कर सके। यह विदेशी हमारे देश की सुरक्षा के लिए खतरा बने हुए है। बांग्लादेशी और रोहिंग्या को बीएसएफ को सुपुर्द कर देना चाहिए। इनकी वजह से हमारे देश को अंतरिक्ष सुरक्षा का खतरा बढ़ा हुआ है और सामाजिक सद्भभाव भी प्रभावित होता हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित