जयपुर , जनवरी 27 -- राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन एवं प्रधान संघ के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को यहां पंचायती राज सशक्तिकरण सम्मेलन आयोजित किया जायेगा।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं मीडिया चेयरपर्सन स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि यह सम्मेलन जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में दोपहर 12 बजे आयोजित होगा जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, पार्टी के राजस्थान प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा, नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल होंगे।
श्री चतुर्वेदी ने बताया कि इस सम्मेलन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के पदाधिकारी एवं पंचायत राज संस्थाओं से जुड़े जनप्रतिनिधि भाग लेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित