चंडीगढ़ , जनवरी 22 -- शिरोमणि अकाली दल की चंडीगढ़ इकाई के अध्यक्ष चरनजीत सिंह बिली ने मेयर चुनावों के मद्देनजर चंडीगढ़ की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर गहरी निराशा और चिंता व्यक्त करते कहा कि सिटी ब्यूटीफुल में लोकतांत्रिक मूल्यों का इस तरह से मजाक बनाया जाना बेहद निराशाजनक है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आप का मेयर की कुर्सी को लेकर हुआ गुप्त समझौता हुआ है, जिसके तहत मेयर की कुर्सी के लिए पर्दे के पीछे से जोड़-तोड़ की राजनीति की जा रही है।
श्री बिली ने कहा कि लोगों ने अपने वोटों का इस्तेमाल अपने हलकों और अपनी पसंद के उम्मीदवार के पक्ष में किया, लेकिन बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि तीनों पार्टियां ही चंडीगढ़ के लोगों के साथ धोखा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और भाजपा तीनों एक ही हैं और सिर्फ अपने राजनीतिक लाभ के लिए नौटंकी कर रहे हैं। चंडीगढ़ के विकास और यहां के निवासियों की भलाई के लिए काम करने की जगह यह पार्टियां सत्ता करने और पिछले दरवाजे की राजनीति करने और बेशर्मी भरे हथकंडे में लिप्त हैं, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मर्यादा को गहरी ठोस पहुंची है।
उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ के लोग इस चल रही नौटंकी को बड़े ध्यान से देख रहे हैं और एक बार फिर राजनीतिक पार्टियों के व्यवहार से एक बार फिर शर्मिंदगी और हताश महसूस कर रहे हैं।
श्री विली ने चंडीगढ़ प्रशासन से अपील की है कि वे इस मामले में तत्काल और कड़े कदम उठायें और दलबदल विरोधी अधिनियम को सख्ती से लागू करें ताकि लोकतंत्र की पवित्रता बनी रहे और लोगों के जनादेश के साथ विश्वासघात न हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित