वाशिंगटन , दिसंबर 05 -- कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और रवांडा ने अमेरिका की मध्यस्थता में एक शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत पूर्वी कांगो में दशकों पुराने संघर्ष को समाप्त करने और अमेरिकी कंपनियों के लिए महत्वपूर्ण खनिज संसाधनों तक पहुंच का लक्ष्य रखा गया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और रवांडा के राष्ट्रपति का व्हाइट हाउस में स्वागत किया और उनकी मौजूदगी में कांगो के राष्ट्रपति फेलिक्स त्सेसीकेदी और रवांडा के राष्ट्रपति पॉल कगामे ने अमेरिकी इंस्टीट्यूट ऑफ पीस में एक समारोह में इस समझौते पर हस्ताक्षर किये। विदेश विभाग ने एक दिन पहले ही इसका नाम बदलकर 'डोनाल्ड जे. ट्रंप इंस्टीट्यूट ऑफ पीस' कर दिया था।

पूर्वी कांगो दशकों से संघर्ष की चपेट में है। यह संघर्ष 2021 के आखिर से मार्च 23 मूवमेंट (एम23) में विद्रोहियों के फिर से उभरने से और बढ़ गया है।कांगो रवांडा पर इस समूह का समर्थन करने का आरोप लगाता है, जिससे रवांडा इनकार करता रहा है।

श्री ट्रंप ने समारोह में दोनों अफ्रीकी देशों के साथ अमेरिकी द्विपक्षीय समझौतों की भी घोषणा की, जिसके तहत अमेरिकी कंपनियों की इस क्षेत्र के जरूरी खनिज पदार्थों तक पहुंच होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित