धर्मशाला , फरवरी 01 -- हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा जिला प्रशासन की तरफ से आम जनता को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए फरवरी माह में पूरे जिले में आयुष्मान आरोग्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) विवेक करोल ने रविवार को कहा कि इन शिविरों में मुफ्त रक्तचाप और रक्त शर्करा की जांच के साथ-साथ हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनों के माध्यम से छाती की जांच की सुविधा उपलब्ध होगी। ये शिविर टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सभी शिविर सुबह नौ बजे से शुरू होंगे और 14 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक स्वास्थ्य जांच सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित