श्रीनगर , जनवरी 14 -- कश्मीर में पिछली रात ज़्यादातर जगहों पर न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की गयी और शोपियां घाटी -7.5 डिग्री सेल्सियस तामपमान के साथ सबसे ठंडा इलाका रहा।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में न्यूनतम तापमान -7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया पूरा इलाका भीषण ठंड की चपेट में रहा, जबकि कुपवाड़ा और पहलगाम में न्यूनतम तापमान क्रमशः -6.2 डिग्री सेल्सियस और -6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान -3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सोनमर्ग में न्यूनतम तापमान -2.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू- कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान पिछली रात के -4.9 डिग्री सेल्सियस की तुलना में गिरकर -5.2 डिग्री हो गया, जो ठंड की स्थिति की तीव्रता में वृद्धि को दर्शाता है। रात के तापमान में ज़्यादातर जगहों पर गिरावट का रुझान दिखा।

मौसम विभाग ने बताया कि शोपियां में न्यूनतम तापमान -6.3 डिग्री सेल्सियस से गिरकर -7.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुुंच गया, जबकि पुलवामा में -6.6 डिग्री से गिरकर -7.0 डिग्री सेल्सियस हो गया। , कुपवाड़ा में तापमान-5.8deg डिग्री सेल्सियस से -6.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया और इसमें मामूली गिरावट दर्ज की गयी और पहलगाम में न्यूनतम तापमान -6.2 डिग्री सेल्सियस से -6.0 डिग्री सेल्सियस हो गया और इसमें थोड़ा सुधार हुआ।

विभाग के अनुसार जम्मू क्षेत्र में भी ठंड की स्थिति बनी रही क्योंकि कई जगहों पर न्यूनतम तापमान कम दर्ज किया गया, जिसमें भद्रवाह 0.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा। शीतकालीन राजधानी जम्मू में न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार तक जम्मू - कश्मीर में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। वहीं, 16-17 जनवरी से मौसम में बदलाव का अनुमान है, जिसमें आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित