श्रीनगर , जनवरी 23 -- जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विधि कुमार बिरदी ने शुक्रवार को कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर, श्रीनगर शहर पर विशेष ध्यान देते हुए, कश्मीर घाटी में बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

श्रीनगर शहर के केंद्र में स्थित बलिदान स्तंभ पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए श्री बिरदी ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह के लिए पूरी घाटी में कई स्तरों की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कश्मीर में मुख्य समारोह श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित