श्रीनगर , नवम्बर 03 -- मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान कश्मीर घाटी में बर्फबारी और बारिश का अनुमान व्यक्त किया हैविभाग ने सोमवार को अपने परामर्श में किसानों से चार नवंबर को अपने खेतों में कृषि कार्य स्थगित करने को कहा है।

मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि घाटी के मैदानी इलाकों में चार और पांच नवंबर को मध्यम बारिश और हल्की बर्फबारी होने की संभावना है। जम्मू में चार नवंबर शाम से पांच नवंबर की सुबह तक छिटपुट बारिश होने की संभावना है। चार नवंबर की शाम को घाटी के कुछ इलाकों में गरज के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। उन्होंने कहा कि 6 से 15 नवंबर तक मौसम फिर से शुष्क रह सकता है।

प्रवक्ता ने अपने परामर्श में किसानों से 4 नवंबर को अपने खेतों में कृषि कार्य स्थगित करने को कहा है। घाटी में 5 नवंबर से तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज होने की संभावना है। कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में रात का तापमान 0 तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है।

घाटी का लोकप्रिय पर्यटन स्थल पहलगाम शून्य से नीचे तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा जहां तापमान शून्य से 0.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित