हैदराबाद , अप्रैल 25 -- तेलंगाना जागृति की अध्यक्ष कलवाकुंतला कविता ने शनिवार को अपनी पार्टी का नाम बदलने की घोषणा की।
सुश्री कविता ने मेडचल-मलकाजगिरी जिले के मुनीराबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में तेलंगाना जागृति का नाम बदकर तेलंगाना राष्ट्र सेना (टीआरएस ) करने का एलान किया। उन्होंने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में एक रैली के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं और शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा 'तेलंगाना थल्ली' (तेलंगाना माता), साथ ही जाने-माने विचारक प्रो. जयशंकर को भी नमन किया।
यह घोषणा राज्य में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम है, जिसके तहत पार्टी अध्यक्ष कविता ने भविष्य के चुनावी कार्यक्रमों से पहले औपचारिक रूप से अपनी पार्टी के नये नाम का अनावरण किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित