भोपाल , मार्च 30 -- उत्तरप्रदेश के वाराणसी में कल मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के बीच सहयोग को बढ़ाने के लिए एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन 2026 का आयोजन किया जाएगा।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इसके बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि ये सहयोग सम्मेलन अंतरराज्यीय सहयोग को ठोस, परिणामोन्मुख और वैश्विक दृष्टि से जोड़ने की दिशा में निर्णायक पहल है। एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन 2026, का आयोजन वाराणसी में 31 मार्च 2026 को होगा।
इसके तहत निवेश, निर्यात और एक जिला एक उत्पाद को नया विस्तार दिया जाएगा। सम्मेलन के तहत मध्यप्रदेश काशी विश्वनाथ कॉरिडोर से आधुनिक तीर्थ प्रबंधन सीखेगा। शिल्पकारों को गंगा-नर्मदा क्राफ्ट कॉरिडोर से नए अवसर प्राप्त होंगे और काशी-उज्जैन-चित्रकूट पर्यटन सर्किट को नई गति मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित