नयी दिल्ली , जनवरी 23 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को यहां आयोजित 18वें रोजगार मेले में विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नव नियुक्त 61 हजार से अधिक युवाओं को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे। यह रोजगार मेला देश भर के 45 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा।
रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप रोजगार मेला इस दृष्टिकोण को धरातल पर उतारने की एक प्रमुख पहल है। इस पहल की शुरुआत से अब तक देश भर में आयोजित रोजगार मेलों के माध्यम से 11 लाख से अधिक नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित