नयी दिल्ली , अप्रैल 07 -- पश्चिम एशिया संकट के कारण बनी वैश्चिक अनिश्चितताओं के बीच विदेश सचिव विक्रम मिस्री बुधवार से तीन दिन की अमेरिका यात्रा पर जायेंगे और व्यापार, रक्षा , विज्ञान और प्रौद्योगिकी जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा कि यह यात्रा भारत-अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों के समग्र दायरे की समीक्षा करने और प्रमुख क्षेत्रों में चल रहे सहयोग को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगी। यात्रा के दौरान, विदेश सचिव अमेरिका प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे, जिनमें व्यापार, रक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, तथा पारस्परिक रुचि के क्षेत्रीय और वैश्विक विकास शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित