बड़वानी , दिसंबर 27 -- मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से कलेक्टर जयति सिंह ने शुक्रवार शाम बड़वानी जिले की वरला तहसील के ग्राम खोखरी में रात्रि चौपाल का आयोजन किया। चौपाल के दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों के बीच बैठकर उनसे सीधा और आत्मीय संवाद किया तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।

रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति में अनियमितता, सड़कों की स्थिति, आजीविका भवन एवं आंगनवाड़ी केंद्रों की व्यवस्था, पशुपालन से जुड़ी समस्याएं और पात्रता पर्ची से संबंधित मुद्दे उठाए। कलेक्टर ने बुजुर्गों और महिलाओं से व्यक्तिगत चर्चा कर उनकी परेशानियों को जाना और समाधान का भरोसा दिलाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित