पटना , अप्रैल 10 -- बिहार के पर्यटन तथा कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री अरूण शंकर प्रसाद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने पर उन्हें हार्दिक बधाई दी और शुभकामनायें दी।

श्री प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री कुमार के नेतृत्व में बिहार ने बहुत तरक्की की है। उनके नेतृत्व में बिहारी कहलाना अब सम्मान की बात है।

मंत्री ने कहा कि श्री कुमार देश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं। उन्होंने सुशासन और विकास के बल पर बिहार को एक उदाहरण के रूप में स्थापित किया है, और आगे भी वे बिहार के हित में काम करते रहेंगे। उन्होंने बिहार के विकास में जो योगदान दिया है, उसकी हर तरफ सराहना हुई है। उन्हें एक बार फिर संसद में देखना उनकी राज्य और देश के हित में काम करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सांसद और केंद्रीय मंत्री के रूप में भी उन्होंने कई वर्षों तक अपनी सेवाएं दी हैं। उनके लंबे राजनीतिक अनुभव से संसद की गरिमा और बढ़ेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित