चिक्कमंगलुरु , अक्टूबर 29 -- कर्नाटक के चिक्कमंगलुरु शहर में एक महिला का शारीरिक उत्पीड़न करने और उसकी छेड़छाड़ की गयी तस्वीरें साझा करने के आरोप में एक कांग्रेस नेता को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी की पहचान अल्दुर होबली क्षेत्र के पूर्व युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष आदित्य के रूप में हुयी है। पुलिस ने बताया कि जयनगर की एक महिला की शिकायत के बाद उसे कल हिरासत में लिया गया। महिला ने आरोप लगाया कि आदित्य ने उसे अनुचित संदेश भेजे और बाद में उसके सोशल मीडिया अकाउंट से ली गई तस्वीरों से छेड़छाड़ करके साझा किया। महिला ने उस पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
पुलिस के अनुसार, यह घटना तब सामने आई जब आदित्य की उसके आदिशक्ति नगर स्थित आवास पर स्थानीय लोगों द्वारा पिटाई का एक वीडियो वायरल हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित